नोएडा में संवेदना फाउंडेशन्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का किया आयोजन

नोएडा। आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली महोत्सव के उपलक्ष्य में संवेदना फाउंडेशन्स द्वारा नोएडा सेक्टर 53 स्थित सेवाकेंद्र पर महिला शक्ति होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्वेता गुप्ता ने महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानियों को दूर करने हेतु योग से परिचित कराया ।
इस अवसर पर संस्था के बच्चों ने अपनी जीवन की प्रमुख महिला, अपनी-अपनी मां को स्नेह-प्रेम का कार्ड बनाकर उस पर अपनी भावनाओं को लिखकर, सुनाकर व्यक्त किया।
और इस तरह सभी ने एक दूसरे को होली के रंगों के साथ-साथ अपने स्नेह और प्रेम के रंगों से रंगकर होली का यह पर्व धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर संस्था के बच्चें तथा उनकी माताएं, संस्था के सदस्य कुमारी जयश्री, श्रीमती स्मिता, श्रीमती अंजली, श्रीमती निभा तथा अन्य महिला शक्ति मौजूद रहीं।
तथा समारोह के अंत में सभी ने होली महोत्सव का प्रमुख मिष्ठान गुजिया का आनंद लिया।




