बॉलीवुड
Trending

फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, पसलियों में लगी चोट

 

हैदराबाद। बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। अभिनेता हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट ए’ की शुटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गए। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आई है।

हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। अभिनेता हैदराबाद में उपचार के बाद मुंबई अपने घर लौट चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर यह जानकारी दी है। बिग बी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। अमिताभ बच्चन ने बताया है कि वो एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनको चोट लग गई।

अमिताभ बच्चन ने बताया, रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी रिब केज की साइड की मांसपेशी फट गई है। ये खबर सामने आने के बाद फैंस को उनकी सेहत की चिंता सता रही है और सभी लोग लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि, प्रभास स्टारर फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। प्रोजेक्ट के फिल्म अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button