Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में एडीएम प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं, किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया की संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना चकबंदी इत्यादि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई, उक्त प्राप्त शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण अधीनस्थों को सन्दर्भित किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग प्रतिदिन अपने कार्यालय मे जनसुनवायी सुनिश्चित करें तथा आम जन-मानस की समस्याओं को निस्तारित कराये, उन्हें अधिक समय तक लंबित न रखें। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम सदर तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button