टॉप न्यूज़
Trending

मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस, अगली सुनवाई 10 मार्च को

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 10 मार्च को करने का आदेश दिया।

दूसरी तरफ सिसोदिया की हिरासत अवधि बढ़ाने की सीबीआई की मांग पर अभी कोर्ट का आदेश आना बाकी है। सीबीआई ने सिसोदिया की तीन दिनों की और हिरासत की मांग की है।

27 फरवरी को कोर्ट ने मनीष सिसोदिया आज तक की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सीबीआई गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के मुताबिक दिल्ली के आबकारी मंत्री के नाते सिसोदिया ने मंत्री समूह का नेतृत्व किया था। थोक बिक्री के माडल पर कोई चर्चा नहीं हुई। सीबीआई ने कहा था कि ये पूरा मामला लाभ कमाने का है। थोक बिक्री में लाभ का मार्जिन 5 फीसदी से अचानक 12 फीसदी कर दिया गया। इसके लिए गोपनीय तरीके से साजिश रची गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button