टॉप न्यूज़
Trending

समाजवादी मूल्यों को अपमानित करने वाले बाबा साहेब का भी कर रहे अपमान : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा में ‘समाजवाद’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आए बयान को लंबा खीचने के फिराक में हैं। कभी समाजवादी को भाजपा का अंत करने वाला बताते हैं तो कभी भाजपा को संविधान विरोधी। शनिवार को उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा को आंबेडकर का अपमान करने वाला दल बताया।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि जो संविधान में लिखे समाजवादी मूल्यों को अपमानित कर रहे हैं, वे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का भी अपमान कर रहें हैं।

इसे विधानसभा में शुरू हुए तकरार की अगली किश्त माना जा रहा है। विधानसमा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तथाकथित समाजवाद को पाखंड़ी बताया था।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवाद की अवधारणा विश्व में कहीं भी सफल नहीं हुई है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर सदन में भी चर्चा की कोशिश की लेकिन अनुमति न मिलने से समाजवादी पार्टी ने विधानसभा से बहिर्गमन कर दिया था। इसके बाद शनिवार को सुबह अखिलेश यादव का यह ट्वीट आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button