बॉलीवुड
Trending

क्या ऋतिक करेंगे गर्लफ्रेंड सबा से शादी, पिता राकेश रोशन ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। उन्हें अक्सर पार्टियों और अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। अब कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

इस समय सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और सबा इसी साल नवंबर के महीने में शादी करेंगे। फैंस फिर हैरान हो रहे हैं कि क्या सच में सबा और ऋतिक शादी करने जा रहे हैं या ये सब अफवाहें हैं। अब इस पर राकेश रोशन ने अनभिज्ञता जताई है।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने इन चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश रोशन ने कहा, ”मुझे अभी इस बारे में पता नहीं है। मुझे लगता है कि उनके रिश्ते को समय चाहिए। मीडिया का क्या, दोस्ती हुई नहीं, शादी की खबरें शुरू हो जाती है, उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए। हालांकि रितिक बच्चे नहीं हैं, उनके ऊपर भी जिम्मेदारियां हैं।”

बॉलीवुड में इस समय ऋतिक रोशन और सबा आजाद की डेटिंग की चर्चा खूब चल रही है। कुछ दिनों पहले दोनों को साथ में डिनर डेट पर देखा गया था। इसके बाद सबा आजाद ऋतिक की फैमिली गेट टूगेदर में भी शामिल हुईं थीं। दोनों को करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में हाथ में हाथ डाले घूमते भी देखा गया था।

ऋतिक ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि, 2014 में उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया। उनके तलाक के फैसले से फैंस हैरान रह गए थे। इसके बाद ऋतिक पिछले कुछ महीनों से सबा को डेट कर रहे हैं। सबा एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। उन्हें कई बार साथ देखा गया है। एयरपोर्ट हो या फिर आउटिंग, सबा और ऋतिक हर जगह एक साथ जाते नजर आते हैं। तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button