टॉप न्यूज़
Trending

उत्तराखंड में चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून। शासन ने चार प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। रामजी शरण शर्मा को अपर जिलाधकारी वित्त, राजस्व देहरादून बनाया गया है।

कार्मिक संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने शुक्रवार देर रात्रि इस संबंध में आदेश जारी किए। पीसीएस कृष्ण कांत मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) देहरादून से हटा कर अपर जिलाधकारी टिहरी और सचिव, जिला विकास प्राधिकरण टिहरी काअतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रामजी शरण शर्मा को टिहरी से इसी पद से बदलकर देहरादून के अपर जिलाधकारी वित्त/राजस्व और शालिनी नेगी को उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

शालिनी नेगी के पास परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून तथा संयुक्त सचिव, लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार था। हिमांशु कफल्टिया को डिप्टी कलेक्टर से हटाकर, परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून भेजा गया है। इन सभी को नवीन तैनाती के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button