Uncategorized
Trending

मुजफ्फरनगर में 15 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दो शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस ने गाड़ी से चोरी हुए 15 लाख की चोरी का मात्र 48 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया जा जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि रामपुर तिराहे पर 1 दिन पूर्व 15 लाख रुपए से भरा कैश का बैग चोर चुरा ले गए थे। जिसमें पीड़ित गुरु वचन ने थाना छपार पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया और चोरी किए हुए पैसे की बरामदगी की गुहार लगाई थी। जिसमें थाना छपार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी किए पैसों को बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित गुरु वचन के साथ उसके उसके दोस्त दीपक ने अपने एक मित्र के साथ मिलकर चोरी की थी। क्योंकि गुरु वचन गाड़ी चलाना नहीं जानता था तो उसने अपने दोस्त दीपक को फोन किया जो गाड़ी चलाना जानता था वह उसे लेकर दिल्ली चांदनी चौक गया और वहां से 15लाख रुपए लेकर जैसे ही वापस घर लौट रहा था तभी दीपक ने अपने दोस्तों से पैसे चुराने की योजना बनाई और साथ ही अपने दोस्तों को लाइव लोकेशन देता रहा और जैसे ही वह रामपुर तिराहे पर रुका वहां से 15 लाख रुपए जो एक बैग में कैश रखे थे उसके साथी लेकर वहां से फरार हो गए।
घटना का आज थाना छपार पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि चोरों के पास से 13.77 लाख रूपये बरामद कर लिए है जबकि 1.30 हजार रु अभी तक बरामद नहीं किए गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button