बॉलीवुड
Trending

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में घुस आए दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सचमुच धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में अब जानकारी सामने आ रही है कि दो युवकों ने आधी रात में शाहरुख के बंगले में घुस आए।

दीवार तोड़ कर शाहरुख के बंगले में घुसे दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। बांद्रा पुलिस के मुताबिक, 19 से 20 साल की उम्र के दो युवकों को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बंगले में घुसते समय पकड़ा था।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दोनों युवा शाहरुख के फैन हैं। वे गुजरात से शाहरुख से मिलने आए हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिना अनुमति के निजी संपत्ति में प्रवेश करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार यह घटना गुरुवार रात की है।

शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग कर रहे थे। मन्नत के बाहर सुरक्षा गार्डों ने आधी रात में दो युवकों को दीवार तोड़ कर बंगले में घुसते देखा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button