देश

अयोध्या में 2 सड़क हादसे, 4 की मौत, 5 घायल

अयोध्या। अयोध्या में गुरुवार सुबह दो सड़क हादसे हुए हैं। पहला हादसा रुदौली कोतवाली के एनएच-27 हाईवे पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे खड़े 6 लोग दब गए। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हैं।
पहली घटना को लेकर बताया जा रहा है कि हाईवे पर बाइक सवार सेल्समैन स्थानीय लोगों को डिटर्जेंट पाउडर दिखा रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलट गई। आस-पास के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां एक महिला, लड़की, बच्चा और बाइक सवार सेल्समैन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने की पहचान जायत्री देवी (44), हर्षमान (4) सुर्ता देवी (19) अब्दुल बारी (22) के रूप में की है। वहीं, घायलों की पहचान अनूपा (23) और रामजी की चार साल की बेटी के रूप में की है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीतापुर के अब्दुल हसन का बेटा अब्दुल बारी (22) फेरी का काम करता था। सड़क किनारे वह सभी को कपड़े की सफाई कैसे करें इसके बारे में बता रहा था। इसी दौरान अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टाटा मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
टाटा मैजिक के पलटने से सभी फेरी वाले सहित महिलाएं व बच्चे वाहन के नीचे दब गए। इस दौरान चारों तरफ चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। घटना के बाद लोग अनन-फानन में टाटा मैजिक को उठाया, लेकिन इस दौरान एक बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
दूसरी घटना में तेज रफ्तार कार की बाइक से टक्कर हो गई। जिसके बाद कार पलट गई। हादसे में तीन डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार डॉक्टर अयोध्या जिला अस्पताल में ड्यूटी करने जा रहे थे। घायल डॉक्टरों की पहचान डॉ जयसिंह चौरसिया, डॉ विजय हरी आर्य, डॉ राजेश मिश्रा घायल, डॉ जयसिंह चौरसिया के रूप में हुई है। रुदौली सीएचसी पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है।
घटना की सूचना के बाद विधायक रामचंद्र यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। शोकाकुल परिवारों के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button