देश

इंदौर में पूर्व छात्र ने कॉलेज के प्राचार्य को जलाया, हालत गंभीर, छात्र भी झुलसा

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज के प्राचार्य को पूर्व छात्र द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया। गंभीर हालत में महिला प्राचार्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बतायी जा रही है। इस घटनाक्रम में छात्र भी झुलस गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिमरोल थाना क्षेत्र स्थित बीएम कॉलेज की प्राचार्य विमुक्ता शर्मा कल कॉलेज में थीं। वह कॉलेज खत्म कर अपने घर जाने की तैयारी में थी, तभी परिसर में पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचा और प्राचार्य के ऊपर डाल दिया। इसके बाद उसने आग लगा दी।

इस घटना में प्राचार्य गंभीर रुप से झुलस गयीं, वहीं, इस घटनाक्रम में आशुतोष भी झुलस गया। घटना के बाद फरार आशुतोष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी छात्र में अस्पताल में भर्ती है।

हालांकि अभी घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है की आरोपी छात्र इस कॉलेज में पढ़ता था। उसकी अंकसूची को लेकर कुछ विवाद था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। इससे पूर्व भी इस छात्र ने काॅलेज में चाकूबाजी की एक घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी। पुलिस मामले मेें प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button