World
Trending

आज का इतिहास- 21 फ़रवरी

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1795-डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
1842-अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।
1848-कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
1894-भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शांति स्वरुप भटनागर का जन्म।
1907-अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।
1914-बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।
1916-प्रथम विश्व युद्ध में फ़्रांस में बर्डन की लड़ाई भड़की।
1919-बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।
1923-गोवा मुक्ति संग्राम के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ नारायण लवांडे का जन्म।
1925-न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
1943-ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
1946-मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
1948-स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
1959-प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
1973-सिनाई रेगिस्तान में इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।
1974-युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
1975-राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
1981-नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
1986-दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
1991-हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का निधन।
1996-हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से ‘ब्लेक होल’ के अस्तित्व का पता चला।
1998-भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओमप्रकाश का निधन।
1999-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
2000-भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
2001-इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।
2004-लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
2005-स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
2008-अनिल अंबानी की ‘रिलायंस कम्यूनिकेशन’ ने यूगांडा की कंपनी ‘अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट’ का अधिग्रहण किया।
2009-हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।
2010-सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
2013-भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button