Uncategorized
Trending

मंत्री संजीव बालियान ने किया 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का औचक निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद मुजफ्फरनगर डॉ. संजीव बालियान ने 170 करोड रुपए के विकास कार्यों को लेकर मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे-58 से पानीपत-खटीमा हाईवे तक औचक निरीक्षण किया। साढ़े 12 किलोमीटर के 170 करोड रुपए की लागत से सड़क, पुल व हाईवे का विकास होगा, जिससे राजस्थान हरियाणा दिल्ली से आने वाले राहगीरों को आरामदायक रोड मिलेगा और वे समय बचत करते हुए हरिद्वार, देहरादून, हिमाचल प्रदेश और यूपी के कई शहरों में यात्रा कर सकेंगे। आज डॉक्टर संजीव बालियान द्वारा वहलना चौक से पीनना बाईपास तक समाजसेवी अशोक बालियान व बीजेपी नेताओं और ग्रामीणों व नेशनल हाइवे के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया और एनएच के अधिकारियों को चुनाव से पहले दिसम्बर 2023 तक सख्त दिशा निर्देश देते हुए निर्माण कार्य करने के आदेश दिये। कई जगह मंत्री संजीव बालियान का गांववालों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button