मुजफ्फरनगर शामली

महाशिवरात्रि पर हजारों श्रर्दालुओं ने चढ़ाया गंगाजल, चारों तरफ भक्तिमय हुआ माहौल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है हरिद्वार से गंगाजल लेकर कावड़िए हरियाणा राजस्थान दिल्ली की ओर के लिए पहुंच रहे हैं।

मुजफ्फरनगर की हरद्यस्थली शिव चौक पर भी हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष सुबह 4:00 बजे से ही गंगाजल भगवान शंकर पर अर्पण कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाएं मांग रही है। वही आपको बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है आज के दिन भगवान शंकर और पार्वती का विवाह हुआ था जिस के उपलक्ष में भगवान शिव और पार्वती के नाम पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है और लोग श्रद्धा से भगवान शंकर पर गंगा जल अर्पण कर उन्हें खुश करने की कोशिश करते हे वही भारी पुलिस फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर लगा हुआ है और हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए शिव चौक पर आ रहे हैं डीजे की धुन पर भी नृत्य करते झूमते गाते लोग बाग कावंड लेकर अपने अपने घरों की ओर निकल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button