देश

सीबीआई ने पूछताछ के लिए कल फिर बुलाया, पूरी ताकत लगा रखी है मेरे खिलाफ: मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि उन्हें दिल्ली की शराब आबकारी नीति पर एक बार फिर पूछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया है।

उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि उनके खिलाफ ताकत लगा दी है।

सिसोदिया ने कहा, “सीबीआई ने कल फिर बुलाया है। मेरे ख़िलाफ़ इन्होंने सीबीआई और ईडी की पूरी ताक़त लगा रखी है। घर पर छापा, बैंक लॉकर तलाशी के बावजूद मेरे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम किया है। ये उसे रोकना चाहते हैं। मैंने जाँच में हमेशा सहयोग किया है और करूँगा।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की शराब से जुड़ी आबकारी नीति में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button