टॉप न्यूज़
37 ASP का ट्रांसफर, लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया नोएडा के ACP बनाए गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बता दें कि बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। नई सूची के अनुसार लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्ध कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा, झांसी में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर लखनऊ में तैनात किया गया है।




