टॉप न्यूज़

बीबीसी के दिल्ली, मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग का छापा

नई दिल्ली। विदेशी समाचार कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की है। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई सहित कुछ अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई शुरू की गई है। आयकर विभाग की ओर से फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही औपचारिक तौर पर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

 

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में बीबीसी के दिल्ली दफ्तर को सील करने और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त करने की बात कही जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीबीसी ने 2002 गुजरात दंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिस पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button