Uncategorized

संयुक्त खेल मोर्चा ने किसानों की मांगों को दिया समर्थन,किसानों के धरने पर पहलवानों ने दिखाए करतब

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन आंदोलन के दौरान पहलवान भी समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर जीआईसी मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की।

संयुक्त मोर्चा के परम राठी ने कहा कि सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। यदि किसान और मजदूर खुश नहीं होगा तो देश भी खुशहाल नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि पहलवान भी किसानों के बच्चे हैं। तो वह भी किसानों की मांगों का समर्थन करने जीआईसी मैदान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दौरान जोर आजमाइश कर भारतीय किसान यूनियन को अपनी ओर से समर्थन दिया। बताया कि प्रत्येक रविवार को जीआईसी मैदान के धरना स्थल पर ही दंगल हुआ करेगा। अगले दंगल में जनपद से अलग बागपत, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और गाजियाबाद एवं शामली आदि जनपदों के पहलवान पधारेंगे और आपस में कुश्ती लड़ेंगे।

युधिष्ठिर पहलवान ने कहा कि इस सरकार में किसान काफी परेशान हो गया है। किसान मजदूरों के साथ-साथ खेल और खिलाड़ी भी परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह किसान मजदूरों की मांगे मान ले ताकि देश उन्नति की ओर आगे बढ़ सके। दंगल के खिलाड़ियों ने जीआईसी मैदान में क्या खेलकूद प्रदर्शन सोई हुई सरकार से लगाई किसानों की मांग पूरी करने की गुहार। युधिष्ठिर पहलवान ने कहा कि पहलवान भी किसानों के घरों में ही बनते हैं। कहा कि जब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन चलेगा हर सप्ताह इस तरह के खेल होते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button