देश
शाहजहांपुर में रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत, 24 यात्री घायल, 5 लोगों की हालत गंभीर

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में शनिवार सुबह लगभग 8.30 बजे रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा खुटार के गुटईया गांव के पास हुआ

रोडवेज बस मथुरा से लखीमपुर के गौरीफंटा जा रही थी। बस में कुल 32 लोग सवार थे। 8 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद जाम को खुलवाया




