Uncategorized

मुजफ्फरनगर में डीएम ने स्वैच्छिक संगठन द्वारा चलाए गए संचालित आदर्श बाल गृह का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी द्वारा स्वैच्छिक संगठन ओ0पी0 कामिल इस्लामिया पब्लिक स्कूल समिति, खेडी दूधाधारी, मुजफ्फरनगर द्वारा 0 से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए संचालित आदर्श बाल गृह (शिशु), गली न0-8, गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में 01 बालिका आयु लगभग 10 वर्ष आवासित पायी गयी।

निरीक्षण के समय सतीश चन्द गौतम जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रीमती रेणू रानी अधीक्षिका, श्रीमती प्रिति रानी लेखाकार, शिवनन्दन शर्मा सहायक अध्यापक, श्रीमती मोनिका शर्मा केयर टेकर एवं श्रीमती रेणू सिंह परामर्शदाता उपस्थित थे। आदर्श बाल गृह (शिशु), मुजफ्फरनगर को किशोर न्याय अधिनियम-2015 के प्राविधानों के अंतर्गत 0 से 10 वर्ष की आयु तक के 25 बच्चों की क्षमता के लिए पंजीकृत किया गया है। बाल गृह में तैनात सहायक अध्यापक शिवनन्दन शर्मा द्वारा बच्चों को अध्यापन कार्य कराया जाता है।

बताया गया कि बाल गृह में निवासरत बालिका सरस्वती शिशु मन्दिर, गांधी कालोनी, मुजफ्फरनगर में शिक्षा प्राप्त कर रही है। अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि आवश्यकतानुसार बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर ले जाया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये गये कि बाल गृह में आवासित बालिकाओं को सुकन्या समृद्वि योजना से लाभान्वित किया जाये।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button