गम्भीर बीमारी से त्रस्त इनकमटैक्स कर्मचारी के बेटे की आर्थिक मदद के लिये इनकमटैक्स अधिकारियों व कर्मचारियों ने की बड़ी अपील

मुजफ्फरनगर। इनकमटैक्स विभाग के कार्यालय पर इनकमटैक्स अधिकारी अमिताभ श्रीवास्तव व इनकमटैक्स अधिकारी सुधीर शर्मा व कर्मचारियों ने एक अपील एनसीआर क्षेत्र में कार्यरत इनकमटैक्स कर्मचारी अमित के बेटे कनव जो की गम्भीर बीमारी से त्रस्त है के बारे में आर्थिक मदद के लिये अपील की।

अमित ने अपने बारे में जानकारी देते हुए अपील की है कि मेरा नाम अमित है मैं नजफगढ़ नई दिल्ली का रहने वाला हूं। मेरा बेटा कनव जोकि 11 महीने का है एक गंभीर जेनेटिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (टाइप 1) से लड़ रहा है यह बीमारी आपके शरीर को धीरे-धीरे पैरालाइज कर देती है और ज्यादातर बच्चे 2 से 3 साल की उम्र से ज्यादा जीवित नहीं रह पाते हैं। इस बीमारी का इलाज एक जीन थेरेपी zolgenSMA द्वारा संभव है जोकि नोवर्टिस नाम की कंपनी बनाती है और यह अमेरिका से इंपोर्ट होनी है। आज की तारीख में इस दवा की कीमत 17 से 18 करोड रुपए है किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह इलाज कराना संभव नहीं है। हम पिछले 3 महीने से हमारे बच्चे की जान बचाने के लिए ImpactGuru नामक प्लेटफार्म से क्राउडफंडिंग कर रहे हैं जिसके तहत हम लगभग 3.5 करोड रुपए इकट्ठे कर चुके हैं लेकिन अभी हमारी मंजिल बहुत दूर है और मैं आप लोगों की तरफ उम्मीद से देख रहा हूं मैं आशा करता हूं कि आप इस नन्ही सी जान को बचाने के लिए मेरी सहायता जरूर करेंगे। और अपने सामर्थ्य अनुसार बच्चे के लिए दान करेंगे डोनेशन की सारी डिटेल्स मैं इस मैसेज के साथ साझा कर रहा हूं धन्यवाद।


