Uncategorized

मुजफ्फरनगर में फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फरार चल रहे दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के लिए चरथावल पुलिस द्वारा अपने गुप्तचरों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया था, जिसके बाद गुप्तचरों की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा दुष्कर्मी को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दुष्कर्मी की पहचान किंतु पुत्र बिजेंद्र निवासी काकड़ा शाहपुर के रूप में हुई है। जनपद भर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे हैं वांछित एवं शातिर अपराधियों के धरपकड़ अभियान के अंतर्गत जनपद भर के तमाम थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न प्रकार से शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दुष्कर्मी को कानूनी कार्यवाही करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button