मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में हरियाणा के किसानों का तड़का, पानीपत के खाप चौधरियों ने दिया समर्थन

 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसानों का आंदोलन जारी है और यहां पर लगातार किसानों के तंबूओं साथ-साथ किसानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। विगत दिनों से किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत अपने भाषणों में और मीडिया को दिए वक्तव्य में लगातार कहते रहे हैं, कि हरियाणा और पंजाब के लोग यहां आने के लिए तैयार बैठे हैं। उसी क्रम में आज हरियाणा के पानीपत जिले से सोनू मालपुरिया और कई खापों के चौधरियों ने आकर अपना समर्थन दिया। और कहा कि जब भी किसान भाइयों को हमारी जरूरत होगी एक आवाज लगा देना हम सब भारी भीड़ के साथ यहां मौजूद होंगे। सोनू मालपुरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी चौधरी राकेश टिकैत का आह्वान नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि आज हम अपने किसान भाइयों से मुजफ्फरनगर में मिलने आए हैं। यदि चौधरी राकेश टिकैत साहब आवाज देंगे तो मुजफ्फरनगर से पानीपत तक रास्ता जाम कर देंगे और इस जीआईसी मैदान को भर देंगे उन्होंने बीती 5 सितंबर को हुई महापंचायत का जिक्र करते हुए कहा किसान महापंचायत में भी वह आए थे।

सोनू मालपुरिया ने बताया कि टिकैत साहब ने कह रखा है कि यह यूपी वालों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हम तो बिन बुलाए आ गए थे अपने किसान भाइयों का पता लेने के लिए कि वह सर्दी की रातों में किस तरह रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिकट साहब एक बार आवाज देवे तो हरियाणा वाले इस ग्राउंड को इस ढाल भर देंगे की यहां जगह नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि चौधरी राकेश टिकैत हरियाणा में बड़े टिकैत साहब की तरह ही पूजे जाते हैं उन्होंने कहा कि चौधरी राकेश टिकैत महेंद्र सिंह टिकैत के पद चिन्हों पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टिकट साहब के मना करने के बाद भी पानीपत यूनियन से 60-70 लोग मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। कहा कि टिकट साहब जो हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं बहुत बढ़िया तरीके से लड़ रहे हैं और हमें इनके साथ होना चाहिए। कहां की टिकैत साहब एक आवाज देंगे तो इस जीआईसी मैदान को भर देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा 1 मील में किसानों का भुगतान नहीं हो रहा था तो टिकैत साहब ने किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का काम किया था। सोनू मानपुरा ने बताया कि हरियाणा में भी किसानों के गन्ने का भुगतान और गन्ने का मूल्य वृद्धि नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार ने वादा किया था,कि 450 रु प्रति क्विंटल दर से गन्ना खरीदा जाएगा जबकि 9 साल केंद्र में सरकार को पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसानों के गन्ने का भाव नहीं बढ़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button