ग्राम पंचायत निधि में वृद्धि व ग्राम प्रधानों के होने वाले हनन को रोकने को लेकर एसडीएम को सौंपा माँग पत्र
जनपद हापुड़ में अखिल भारतीय पंचायत परिषद् की जिला अध्यक्ष पूनम के नेतृत्व में ग्राम पंचायत निधि में वृद्धि व ग्राम प्रधानों के होने वाले हनन को रोकने को लेकर मुख्यमन्त्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार के नाम

एसडीएम को सौंपा माँग पत्र और माँग पत्र में ग्राम पंचायतो को विकास कार्य हेतु निम्न माँग है कि ग्राम पंचायतो को मिलने वाली विकास राशि में 70 प्रतिशत की कटौती होने से ग्रामीण क्षेत्रो का विकास कार्य रुक गया है। कटौती की गयी राशि को ग्राम पंचायतो दिलाया जाये,सार्वजनिक शौचालय के केयर टेकर व पंचायत सहायक के मानदेवको पंचायत विकास निधि से ना काटकर अलग से भुगतान कराया जाये,यदि किसी ग्राम में सडके व नाली सही न हो तो उनपर प्राथमिकता हो ना कि ओपन जिम, अमृत सरोवर जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाये, ग्राम के तालाबो के ठेके छोड़ने का अधिकार ग्राम पंचायतो को दिलाया जाये,गोवंश व गोशाला सुरक्षा हेतु अलग से धनराशि ग्राम पंचायतो को दिलायी जाये,बिना उच्चस्तरीय जाँच के ग्राम प्रधानों के अधिकारों पर रोक ना लगाई जाये यदि किसी कार्य के भुगतान में कोइ कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित जेई से जवाब तलब किया जाये प्रत्येक ग्राम प्रधान टेक्निकल जानकार नही होता है। अतः माननीय जी से अनुरोध है कि ग्राम प्रधानो की उक्त सभी मांगो पर विशेष दृष्टि डालकर उक्त सभी माँगो का ग्राम पंचायत हित मे पूर्ण की जाये। इस मौके पर पूनम , योगेश त्यागी प्रधान, वसीम प्रधान सतीश प्रधान सोमवीर प्रधान ,अली मुर्तजा, अरविंद सिसोदिया जावेद अहमद साने आलम उस्मान प्रधान अमित प्रधान ,फरमान प्रधान एवं जनपद के सैकड़ों ग्रामीण प्रधान मौजूद रहे।


