Uncategorized
Trending

भगवती इंस्टीट्यूट के छात्र का, रोजगार मेले में पांच लाख वार्षिक पर हुआ चयन

जनपद हापुड़ में भगवती इंस्टीट्यूट के छात्रों ने यू पी रोर लर्निंग के तत्वाधान में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लिया था। इस अवसर पर भगवती इंस्टीट्यूट के साथ कई और कॉलेजों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआl चयनित अभ्यर्थियों में शोएब अली (भगवती इंस्टीट्यूट के छात्र) को पांच लाख प्रति वर्ष का ऑफर दिया गया है।भगवती इंस्टीट्यूट के चेयरमैन श्री राकेश सिंघल जी ने चयनित अभ्यर्थी शोएब अली को ज्वाइनिंग लैटर के साथ शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। संस्थान के सेक्रेटरी श्री हिमांशु सिंघल जी ने कहा कि, विद्यार्थियों की गुणवत्ता के विकास के साथ साथ उनको रोजगार के अच्छे अवसर दिलाना हमारी प्राथमिकता है।
इंटरव्यू पैनल में हेड एच आर निकिता जी स्वयं उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों का प्रस्तुति, ग्रुप डिस्कशन व संप्रेक्षण के आधार पर सलेक्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका तनवी गौड़ तथा गौरव शर्मा आदि के साथ सभी फैकल्टी स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button