रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में आज एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया
हापुड़। जनपद हापुड़ में कॉलिज के प्राचार्य डॉ. गंगादास सिंह, निदेशक डॉ. पवन तोमर,फॉर्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ.जफर वसी शामिल हुए प्राचार्य डॉ. गंगादास सिंह ने बताया कि हमारा रूद्रा ग्रुप मेरठ के टॉप 05 ग्रुप में से एक है।15 दिसम्बर को विश्वविद्यालय में हुए दींक्षान्त समारोह में हमारे ग्रुप के 8 छात्र/छात्राओं ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये,और 22 छात्र / छात्राओं ने स्लिवर एवं ब्रोन्ज मैडल हासिल किये है,जिसमें रूद्रा नानपुर की छात्रा सरगम ने बी.पी.ई.एस. में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। बी.पी.ई.एस. की ही दीशू ने स्लिवर मैडल व निशाता ने ब्रोन्ज मैडल प्राप्त किया है। खेल एवं क्रीडा के क्षेत्र में भी रूद्रा नानपुर के छात्र / छात्राओं ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किये है। विशाल कुमार ने नेपाल में आयोजित हुई अन्तराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल, गायत्री ने कुश्ती में स्लिवर मैडल और रितिक भाटी ने कबड्डी प्रतियोगिता चण्डीगढ़ में गोल्ड मैडल हासिल किया। डॉ. गंगादास सिंह ने यह भी बताया कि हम अपने छात्र / छात्राओं को स्तरीय क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति से भी जोडते है।हमारे पास एवं प्रभावशाली शिक्षक है, जो छात्र / छात्राओं को भली – भाँति तराशकर आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं प्रदान करके उन्हें उत्तम नागरिक बनाने का प्रयास कर रहे है। रूद्रा नानपुर में छात्रों के लिए औधौगिक एवं शैक्षिक भ्रमण के साथ-साथ अतिथि व्याख्यान और विभिन्न क्षेत्रों के उच्च कोटि के शिक्षाविदों को बुलाकर संगोष्ठियां एवं कार्यशालाऐं भी आयोजित की जाती है और उनके नवाचार व स्किल डेवलपमैन्ट के लिए भी प्रयास किये जाते है। प्राचार्य महोदय ने यह भी बताया कि हमारे कॉलिज में बी.एस.सी. होम साइन्स एक विशिष्ट पाठ्यक्रम भी है जो हापुड़ जनपद के किसी भी कॉलिज में नहीं है और छात्राओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पाठ्यक्रम है। उन्होनें कॉलिज की उपलब्धियों का श्रेय अपने सभी शिक्षको,छात्र/छात्राओं, अभिभावको एवं रूद्रा परिवार के मुखिया डॉ. सोमेन्द्र तोमर जी को दिया और कहा कि हम भविष्य में रूद्रा नानपुर को अपने क्षेत्र का नम्बर 1 कॉलिज बनाना चाहते है।कॉलिज के निदेशक डॉ. पवन तोमर ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य छात्र / छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है, हमने यह भी निर्णय लिया है कि यदि कोई निर्धन प्रतिभावान छात्रा है तो हम उसकी भी हर सम्भव मद्द करने के लिए तैयार है। फॉर्मेसी के प्रधानाचार्य ने कहा कि हम सब मिलकर रूद्रा कॉलिज नानपुर को उन्नति के शिखर पर ले जाना चाहते है और आप सब की सहायता से हम ऐसा अवश्य करेगें। प्राचार्य डॉ. गंगादास सिंह ने सभी पत्रकार बन्धुओं का आभार प्रकट किया और उन्हें शॉल औढ़ाकर, डायरी एवं कलम भेंट करके सम्मानित किया ।


