श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक द्वारा स्टेशन पर खिचड़ी, वस्त्र, आरो जल वितरण किया गया
मथुरा। रेलवे स्टेशन एंट्री गोपाल नगर की तरफ श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक परिवार द्वारा खुले आसमान के नीचे रहने वाले निराश्रित वृद्ध बीमार दिव्यांग प्रभु जनों के निमित्त खिचड़ी प्रसादी वितरण सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण करी, गर्म वस्त्र, आरो का शुद्ध जल वितरण किया गया। साथ ही कई वर्षो से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे देवेंद्र कुमार अरोड़ा व उनकी धर्म पत्नी वर्षा अरोड़ा को पटका शाल ओढ़ाकर कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष संजय पंडित पाराशर ने बताया कि पौष मास में दीन दुखी प्रभु जनों को खिचड़ी वितरण का विशेष महत्व है। हमारी संस्था पिछले एक दशक से लगातार नर सेवा नारायण सेवा करती चली आ रही है। अभी लगातार सेवा चल रही है। वस्त्र वितरण कंबल वितरण, गरीब कन्या विवाह में योगदान, बच्चों को एजुकेशन की सामग्री वितरण करना, वृद्धा आश्रम सेवा, वृद्धा आश्रम में रहने वाले माता पिता को गरम कपड़ा आदि हम सेवा कार्य करते रहते हैं। आगामी सेवा भी वृद्धा आश्रम में सुंदर काण्ड पाठ व प्रसादी की हैं। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा शालिनी संजय पाराशर ने कहा कि हम सभी मातृ शक्ति सदैव सेवा कार्य में आगे रहते हैं। जमुना शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और जुड़ कर सेवा कार्य अपने हाथो से करें। इस मौके पर सतीश शर्मा, डॉ जमुना शर्मा, अंकित वाधवा, अर्जुन खरे, निमेष शर्मा सिंगर, देवेंद्र कुमार अरोड़ा, वर्षा अरोड़ा, सत्यनारायण शर्मा, नागेश्वर शुक्ला, शालिनी पाराशर, संजय पण्डित पाराशर, अखिलेश गौड़, सुनील शर्मा, विजय अरोड़ा, सुरेंद्र वर्मा, महेश चंद अवस्थी, गौरी शंकर शर्मा, वैभव पाराशर, प्रीति अग्रवाल, तरुण गर्ग, आशीष गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।




