Uncategorized
कड़क सर्दी के चलते अधिशासी अधिकारी ने रैन बसेरो का कराया इंतजाम
फलावदा (मेरठ)। पिछले कई दिनों से लगातार कड़क सर्दी के चलते बाहर से आने जाने वाले लोगों के लिए स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में कई स्थानों पर रैन बसेरे बनाकर सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम किए गए हैं सभी रैन बसेरों पर अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


