uttar pradesh
Trending

AAP नेता संजय सिंह ने BJP को घेरा, कहा- योगी के प्रोग्राम में टॉयलेट को रंगा भगवा, क्या ये अपमान नहीं?

लखनऊ: शाहरुख खान की फिल्म पठान में भगवा रंग के इस्तेमाल को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। कई हिन्दू संगठन, सियासी पार्टियां और कई दिग्गज इसका विरोध कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी भी इसका विरोध कर रही है। वहीं इस विवाद पर आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा है।

लखनऊ के चारबाग स्थित रविंद्रालय में राष्ट्रीय किसान मंच के अधिवेशन में आए आप पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि अफसोस है कि इस देश के अंदर बेरोजगारी और शिक्षा के सवालों पर चर्चा नहीं होती है। यहां बिजली-पानी के मुद्दे पर, किसानों की फसलों के दामों से संबंधित मुद्दों पर भी कोई चर्चा नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से टीवी चैनल पर सिर्फ यही चर्चा हो रही है कि भगवा कपड़े पहन कर फिल्म में कैसे डांस हो गया। भाजपा के तीन सांसदों ने तो भगवा पहन कर हीरोइनों के साथ डांस किया है. इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है।

संजय सिंह ने इस दौरान भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भगवा पहनने वाले चिन्मयानंद को क्या हम सब ने नहीं देखा कि उन्होंने क्या किया। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिक्र किया। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवा कपड़े पहनकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घूमते हैं। वह एक जिले में गए तो वहां शौचालय पर भगवा रंग कर दिया गया। शौचालय को भगवा रंग बना दिया गया। क्या यह भगवा का अपमान नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button