Madhya Pradesh
Trending

नाबालिग का देह शोषण कर उसे देह कारोबार में धकेलने वाले दो आरोपी युवक गिरफ्तार

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले की एण्डोरी थाना पुलिस ने नाबालिग का देह शोषण कर उसे देह व्यापार के कारोबार में धकेलने वाले दो आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने आज यहां बताया कि एण्डोरी थाना पुलिस ने कमल नागर और शिवा पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नाबालिग लडकियों को प्रेमजाल में फंसाकर खुद उनका देह शोषण कर देह व्यापार में कितनी लडकियों को अपना शिकार बनाया है।

दरअसल जिले के गोहद चौराह स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने के लिए एक नाबालिग लड़की जाती थी। इसी दौरान शिवकांत नाम के एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और उसके देह शोषण कर कुछ तस्वीरें और अश्लील वीडियों बना लिया था। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। इस देह व्यापार गिरोह का सरगना कमल नागर था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button