Madhya Pradesh
Trending

शिवराज ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान के बलिदान दिवस पर नमन किया

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने आज यहां निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खाँ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रान्तिकारी धारा के प्रमुख सेनानी थे। वर्ष 1925 में हुए काकोरी कांड के बाद इन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। शहीद श्री बिस्मिल को 19 दिसम्बर 1927 को जिला गोरखपुर की जेल में और शहीद श्री अशफाक उल्ला खाँ को फैजाबाद में फाँसी दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button