Madhya Pradesh
Trending

‘विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया’ पुस्तक का विमोचन आज

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित पुस्तक 'विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया' का विमोचन होगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया’ का विमोचन होगा।
शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा एवं एन पी प्रजापति की उपस्थिति में होगा।
यह पुस्तक मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष संदर्भ में लिखी गई है, जिसमें विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया की समग्र रुप से सरल हिंदी भाषा में विवेचना की गई है।
बताया जा रहा है कि ये पुस्तक प्रदेश विधानसभा सदस्यों के साथ अन्य राज्यों से विधान मंडल सदस्यों के लिए भी उपयोगी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button