crime
Trending

बदमाशों ने खुलेआम लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा, तड़प-तड़प कर हुई घायल की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज कुछ बदमाशों ने एक लड़के को खुलेआम दौड़ाकर चाकू मार दिया। खून से लथपथ लड़का अपनी जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागता रहा, लेकिन कुछ दूर पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं लड़के की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज कुछ बदमाशों ने एक लड़के को खुलेआम दौड़ाकर चाकू मार दिया। खून से लथपथ लड़का अपनी जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागता रहा, लेकिन कुछ दूर पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं लड़के की हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े भाई ने बताया कि करीब 9 महीने पहले कुछ लड़कों ने उसके छोटे भाई से मारपीट कर उसका वीडियो वायरल किया था। तभी से इंस्टाग्राम रील बनाकर वह लड़के उसके भाई को धमकी भी दे रहे थे। उसने इनकी शिकायत पुलिस के पास पहले भी कई बार की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज उसकी हत्या कर दी गई। भाई ने कहा कि अगर समय रहते उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती तो आज उसके भाई की हत्या न होती। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी मुताबिक हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पल्हरी चौराहे के पास हुई। जहां शहर में रौतनगढ़ी मोहल्ले के निवासी 20 वर्षीय शुगान्तु शर्मा उर्फ प्रिंस का चाय की दुकान पर कुछ लड़कों से विवाद हुआ। जिसके बाद उन लड़कों ने खुलेआम दौड़ाकर शुगान्तु को चाकू मार दिया। जिसके बाद खून से लथपथ शुगान्तु अपनी जान बचाने के लिए काफी दूर तक भागता रहा, लेकिन कुछ दूर पर ही काफी खून बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई। वहीं शुगान्तु की हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और परिजनों को हत्या की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं मृतक के बड़े भाई सौरभ शर्मा ने बताया कि लगभग 9 महीने पहले कुछ लड़कों ने उसके छोटे भाई शुगान्तु शर्मा से मारपीट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। तभी से इंस्टाग्राम रील बनाकर वह लड़के उसके भाई को धमकी भी दे रहे थे। उसने इनकी शिकायत पुलिस के पास पहले भी कई बार की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज उसकी हत्या कर दी गई। भाई ने आरोप लगाया कि अगर समय रहते उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हो जाती, तो आज उसके भाई की हत्या न होती।

अब इस मामले में बाराबंकी के एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शुगान्तु शर्मा उर्फ प्रिंस का आज कुछ लड़कों से विवाद हुआ। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। एएसपी के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं, पुलिस की टीम गिरफ्तारी के लिए उन सभी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button