गांजा के साथ कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास तस्करी के लिए ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अपराध शाखा पुलिस ने कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास तस्करी के लिए ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया है।
अपराध शाखा पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कि तीन लङके काले रंग की बिना नम्बर की कार से मालीखेङा रोड विदिशा रोड पर अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये खडे है, जो किसी व्यक्ति को बेचने आये हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन लडके कार में बैठे दिखे, जिन्हें अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी, तो ड्रायविंग सीट पर बैठे लडके ने अपना नाम जितेन्द्र रघुवंशी बताया। वहीं, उसके बगल में बैठे लडके ने अपना नाम रोहित साहू और बीच वाली सीट पर बैठे लडके ने अपना नाम सुरेन्द्र सेन बताया।
तलाशी में कार की पीछे वाली दाहिने सीट के नीचे रखे काले रंग के पिट्टू बैग मिला, जिसके बारे मे पूछने पर तीनो ने स्वयं का ही होना बताया। पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो बैग के अंदर सफेद रंग की पारदर्शी पन्नी मे काले हरे रंग का पत्तीदार गंधयुक्त नमीयुक्त पदार्थ मिला, जो तीनो संदेहियो द्वारा स्वंय का होना बताया। बैग में 4 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने गांजा और कार को जब्त कर लिया है। तीनो आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



