वैदिक विचारधारा से होगा मानव कल्याण:अरविंद
बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानन्द संस्कृत विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू हुआ। जिसमें वैदिक विद्वान आचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है।
बिनौली: बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानन्द संस्कृत विद्यालय में शनिवार को दो दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ शुरू हुआ। जिसमें वैदिक विद्वान आचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि वेद परमात्मा की वाणी है।
गुरुकुल प्रधानाचार्य अरविंद शास्त्री ने वेदोपदेश देते हुए कहा कि वेद उत्तम मनुष्य बनने व उत्तम संतान पैदा करने का उपदेश देते हैं। वेद के स्वाध्याय से मनुष्य को ज्ञान होता कि यह संसार परमात्मा ने बनाया है। मनुष्य जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल उसे प्राप्त होता है। यह विचार मानव को पुण्यात्मा, सदाचारी, दयालु, परोपकारी, निर्भय और मानवता के गुणों से सुशोभित करता है। उन्होंने कहा वेद हमे जीवन जीने की कला सिखाता है। परमात्मा, राष्ट्र ओर विश्व के प्रति कर्तव्य बोध कराता है। आचार्य सुनील शास्त्री व रोहित शास्त्री ने वेदपाठ किया। अमित कुमार व प्रीति यज्ञमान रहे। योगेंद्र सिंह, पुनीत कुमार, डॉ.शिवानी, सुमित सिंह, कमलेश देवी, जगदीप सिंह, मनदीप सिंह, बिजेंद्र सिंह, उदयवीर, संजीव आर्य, शिव कुमार शास्त्री आदि मौजूद रहे।


