बागपत। नगर के दिल्ली रोड रिवर पार्क स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान श्री चन्द्र प्रभु जी एवम् भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का जन्म एवम् तप कल्याणक महोत्सव 19 दिसंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नगेन्द्र जैन गोयल ने बताया कि इस दौरान सुबह साढ़े सात बजे मन्दिर प्रांगण में श्री जी का अभिषेक एवम् शांतिधारा तथा पूजन का आयोजन किया जायगा। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचकर धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के परम संरक्षक शिखर चंद जैन, सचिव ईश्वर जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, राहुल जैन आदि थे।


