Uncategorized
Trending
अटल सम्मान समारोह में बागपत से भाग लेंगी कई हस्तियां
देश के प्रतिष्ठित अटल सम्मान समारोह व प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई द्वारा अटल गाथा का आयोजन आगामी 24 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे मौलाना आज़ाद रोड नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया जायगा।
बागपत। देश के प्रतिष्ठित अटल सम्मान समारोह व प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई द्वारा अटल गाथा का आयोजन आगामी 24 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे मौलाना आज़ाद रोड नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया जायगा।

सुप्रसिद्ध कवि भुवनेश सिंघल ने बताया कि इस समारोह में फ़िल्म, कला, संस्कृति व भजन- संगीत आदि जगत की देश की 15 सेलेब्रिटीज़ को अटल सम्मान प्रदान किये जायेंगे। इस अवसर पर सौ से अधिक सेलेब्रिटीज़ भी उपस्थित रहेंगी। बिना पास व आईडी प्रूफ के किसी को भी कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। यह समारोह हर साल देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस समारोह में बागपत से कई हस्तियां व गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।


