
बहसूमा। नगर क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा मार्ग पर भूमिया वाले जंगल में अज्ञात चोरों ने दर्जनों ट्यूबवेलों में कुंबल कर हजारों रुपए का सामान चोरी कर फरार हो गए। बताते चलें कि डेढ़ माह से अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद है। पुलिस की कार्रवाई न होने के चलते अज्ञात चोर ट्यूबवेलों पर चोरी कर आसानी से फरार हो जाते हैं। शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने नगर के दर्जनों किसान संजीव, सौराज, बबलू, नवाब, प्रवीन, डॉक्टर बंटी, सचिन, अजीत, जितेंद्र राठी की ट्यूबवेलों पर अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। जिसमें ट्यूबवेलों की दीवार में कुंबल कर उसमें रखा स्टार्टर, केबल, कट आउट, ऑपरेटर आदि चोरी कर फरार हो गए। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि थाने पर कोई तहरीर नहीं आईं हैं तहरीर आने पर अज्ञात चोरों को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


