Uncategorized
Trending
सरकारी भूमि पर कब्जा कर दुकान व मकान बनाने का आरोप
थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी कई लोगों ने गांव के ही दबंग व्यक्तियों पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान व दुकान बनाने का आरोप लगाते हुए विपक्षीगाणो पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी शामली को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

कांंधला। थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी कई लोगों ने गांव के ही दबंग व्यक्तियों पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान व दुकान बनाने का आरोप लगाते हुए विपक्षीगाणो पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी शामली को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी सोनू, अजय, विपिन, राजू,सहित आदि लोगों ने उप जिलाधिकारी शामली को शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि गांव के ही आधा दर्जन से दबंग व्यक्तियों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान व दुकान बना रखे हैं, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने से ग्राम वासियों को रास्ते पर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है विपक्षी गणों के द्वारा मकान व दुकान बनाए जाने से मार्ग भी अवरुद्ध हो रहा है।पीड़ितों का आरोप है कि जब पीड़ित शिकायत करते हैं तो सभी आरोपी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं जो कई हिंदू संगठनों से जुड़े हुए हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर राष्ट्रपति तक शिकायत की है मगर आरोपियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं होती। पीड़ितों का कहना है कि अगर दबंगों पर सरकार के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं होती तो बहुत जल्द पीड़ित जिलाधिकारी कार्यालय पर बैठकर धरना प्रदर्शन भी करेंगे।

