ज़िला व महानगर के बीच की गुटबाज़ी कही नगर पालिका परिषद चुनाव का ना डूबा दे समाजवादी पार्टी का जहाज़

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवम् नगर पालिका मुज़फ़्फ़रनगर चेयरमैंन पद की दावेदारी कर रहे सुमित खेड़ा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी मुज़फ़्फ़र नगर में भारी गुटबाज़ी व्याप्त है समाजवादी पार्टी कार्यालय मुज़फ़्फ़रनगर में आवेदन लेने के लिए दो गुट बन गए है और आवेदक परेशान है कि किस गुट को अपना आवेदन दे कही कोई गुट नाराज़ ना हो जायँ इसीलिए आवेदन करने वाले को दो जगह आवेदन करने पड़ रहे है । आवेदन इस तरह लिए जा रहे है जैसे आवेदन करने की दो दुकान खुली हो
आवेदन करने के लिए शुल्क भी लिया जा रहा है। सुमित खेड़ा का कहना है की अपने पूरे राजनीतिक जीवन में इतनी गुटबाज़ी उन्होंने कभी नहीं देखी उन्होंने कहा की वे जल्दी ही इस गुटबाज़ी से अखिलेश यादव जी को अवगत कराएँगे नहीं तो नगर पालिका चुनाव में पार्टी को बड़ा नुक़सान होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी जहां पार्टी को आगे ले जाने के लिए दिन रात एक किए हुए है वही कुछ लोग गुटबाज़ी करके उनकी मेहनत बेकार कर रहे है।


