बॉलीवुड
Trending

Avatar 2 के पहले ही कदम से हिला बॉक्स ऑफिस! ओपनिंग में ‘दृश्यम 2’ को भी दी मात

अवतार: द वे ऑफ वॉटर (Avatar: The Way Of Water) कल यानी शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इतना ही नहीं ये इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी हैं।

13 सालों के लंबे इंतजार के बाद हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar: The Way Of Water) इस शुक्रवार यानी 16 दिसंबर को भारतीय सिनेमाघरों में लग चुकी हैं। इतना ही नहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जी हां… अवतार 2 (Avatar 2) इस साल की सबसे बड़ी ऑपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी हैं। कमाल की बात ये है कि इस फिल्म में कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) को भी पछाड़ दिया है। जेम्स केमरोन (James Cameron) के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले दिन रिलीज होते ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छा गई है।


‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar 2 Box Office Collection Day 1) को पूरे भारत में 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जिसके रोज 17000 हजार शोज हैं। वहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी बड़े आकंड़े के साथ हुई थी। ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है, जिसके मुताबिक फिल्म ने अपने रिलीज के पहले ही दिन 30-40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। हालांकि, ये अनुमानित आंकड़े हैं। अभी असल आंकड़ें सामने आना बाकी है।

वहीं एक अंग्रेजी वेबसाइट हॉलीवुड लाइफ के अनुसार फिल्म ‘अवतार 2’ की पहले दिन पूरे भारत में कुल 4,41,960 बिकी है, जिससे फिल्म के 30-40 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने की संभावना जाताई जा रही है। इतना ही नहीं इस फिल्म ‘अवतार 2’ (Avatar 2 Advance Booking) की एडवांस बुकिंग 10 दिन पहले ही शुरू हो गई थी। सामने आ रही खबरों की माने तो, 3 नेशनल चेंस PVR, Inox और Cinepolis ने दो दिन पहले तक 2 लाख 75 हजार एडवांस टिकट बेची थीं।

13 साल पहले साल 2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ (Avatar) के बजट के बारे में बात करें तो, वो फिल्म करीबन 237 मिलियन डॉलर में बनकर तैयार हुई थी। वहीं, इतने लंबे इंतजार के बाद 16 दिसंबर, 2022 यानी शुक्रवार को रिलीज हुई निर्देशन जेम्स केमरोन की फिल्म ‘अवतार 2’ (Avatar: The Way Of Water Box Office Collection) को बनने में 350 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button