Madhya Pradesh
Trending

मध्यप्रदेश में ठंड से राहत, पश्चिम के कुछ हिस्सों पर न्यूनतम पारा 18 डिग्री के ऊपर पहुंचा

आमतौर पर दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार सर्द हवाओं का प्रभाव नहीं होने के चलते समूचे प्रदेश में ठंड से राहत बनी हुयी है। पश्चिमी के कुछ हिस्सों में तो रात्रि की पारा 18 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।

भोपाल। आमतौर पर दिसंबर के महीने में मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार सर्द हवाओं का प्रभाव नहीं होने के चलते समूचे प्रदेश में ठंड से राहत बनी हुयी है। पश्चिमी के कुछ हिस्सों में तो रात्रि की पारा 18 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने यूनीवार्ता को बताया कि पिछले दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ आया था। इसके चलते कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुयी और मौसम के साफ होते ही अनुमान था कि कड़ाके की ठंड पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मौसम के साफ होने के बाद भी कुछ स्थानों को छोड़ प्रदेश में ठंड से राहत है। इसका कारण सर्द हवाओं का प्रभाव नहीं होना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया अभी हाल फिलहाल में कोई पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं बनने के आसार हैं। मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। हालांकि तापमान में थोड़ी घटबढ़ देखी जा सकती है, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना कम ही है। इसी बीच इंदौर में रात्रि का पारा 18़ 5, धार में 18़ 2, उज्जैन में 17 डिग्री सेल्सियस के अलावा अन्य कई जिलों में रात्रि का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि रीवा में 7़ 6 नरसिंहपुर 6़ 0, सतना 8़ 8, उमरिया 6़ 6 मलॉजखंड 9़ 9, जबलपुर 9़ 9, दतिया 7़ 2, ग्वालियर 6़ 8, पचमढ़ी 9़ 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इन स्थानों पर ठंड रही।
राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा, हालाकि कल शाम के समय हल्की बादल भी आसमान में देखे गए। यहां पिछले दिनों हुयी बारिश के बावजूद ठंड में राहत है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 14़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक यहां इसी तरह के मौसम के बने रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button