Rajasthan
Trending

भारत जोड़ो यात्रा का तीस जनवरी को कश्मीर में होगा समापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज विश्राम का दिन है और रविवार को राजस्थान में दौसा जिले से सुबह फिर शुरु होगी जो आगामी 30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी।

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज विश्राम का दिन है और रविवार को राजस्थान में दौसा जिले से सुबह फिर शुरु होगी जो आगामी 30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी।
कांग्रेस सांसद एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश के अनुसार यात्रा 18 दिसंबर सुबह फिर शुरु होने पर श्री राहुल गांधी दोपहर में 45 नागरिक संस्थाओं के लोगों से मिलेंगे। यात्रा 19 दिसंबर को अलवर में होगी और जहां एक रैली का आयोजन किया जायेगा। भारत जोड़ो यात्रा ने गत चार दिसंबर को राजस्थान में प्रेवश किया और इस दौरान यह दूसरा विश्राम का दिन हैं जबकि गत नौ दिसंबर को भी विश्राम का दिन रहा था।
श्री रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर की शाम हरियाणा में प्रवेश कर जायेगी जो 21 से 24 फरवरी तक चार दिन हरियाणा में रहेगी। इसके बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी।
उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा दो या तीन जनवरी को उत्तरप्रदेश में जायेगी और इसके बाद फिर दूसरे चरण में हरियाणा में प्रवेश करेगी और फिर पंजाब, जम्मू और अंत में कश्मीर पहुंचेगी वहां श्री राहुल गांधी तिरंगा फहरायेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा 30 जनवरी को समाप्त हो जायेगी।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से यात्रा का दूसरा चरण शुरु होगा जिसमें दो महीने का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में बूथ एवं ब्लॉक स्तर पर भारत जोड़ो रैलियां होगी और जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे जिसका मकसद भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को और फैलाया जा सके।
श्री रमेश ने बताया कि 26 से 29 तक अगर संसद सत्र जारी रहा तो श्री राहुल गांधी सत्र में भी भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button