राजनीति
Trending
ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- मैंने BJP के….
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि वो फिर से भाजपा के साथ गठबंधन में जा सकते हैं। राजभर ने कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई कसम नहीं खाई है कि वो बीजेपी के साथ फिर से नहीं आ सकते हैं।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि वो फिर से भाजपा के साथ गठबंधन में जा सकते हैं। राजभर ने कहा है कि उन्होंने ऐसी कोई कसम नहीं खाई है कि वो बीजेपी के साथ फिर से नहीं आ सकते हैं।
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा 18 दिसंबर को मऊ में महिला सम्मेलन करने जा रही है। इसकी तैयारी परखने के लिए राजभर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या उनके और भाजपा के साथ आने की भी संभावना है।
राजभर ने यहां कहा, “राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। राजनीति में कोई कसम नहीं खा सकता है। यूपी में कौन कह सकता था कि सपा-बसपा का गठबंधन हो जाएगा। कश्मीर में पीडीपी-बीजेपी साथ में सरकार चलाएंगे, क्या इसकी संभावना थी? नेता दोमुंहे सांप होते हैं, ये आज कुछ कहते हैं और कल कुच करते हैं। राजनीति में कब क्या होगा, किसी को नहीं पता होता।”
शिवपाल यादव की समाजवादी पार्टी में वापसी पर ओमप्रकाश ने कहा, “अखिलेश और शिवपाल यादव साथ आ गए हैं। चाचा-भतीजे की जोड़ी कब तक रहेगी ये देखने वाली बात है।”
जहूराबाद से विधायक ओम प्रकाश राजभर यूपी का 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़े थे। चुनाव के बाद वो योगी सरकार में मंत्री भी रहे थे। बाद में उनकी भाजपा से खटपट हो गई और वो अलग हो गए। 2022 का चुनाव राजभर ने सपा के साथ लड़ा लेकिन नतीजों के कुछ दिन बाद ही उनके और सपा के रास्ते अलग हो गए।



