Uncategorized
Trending

पाल समाज ने पंचायत आयोजित कर मृतक के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और मुकदमे में धाराएं बढ़ाने की मांग रखी

फलावदा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरेरू में 6 दिन पूर्व छात्र राजदीप पाल को अगवा कर दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी उक्त मामले को लेकर अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वधान में मुख्य मांग को लेकर पंचायत आयोजित की गई संचालन मास्टर रमेशचंद पाल ने किया अध्यक्षता मूलचंदपाल ने सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गांव निवासी राजदीप पुत्र राजकुमार कृषक इंटर कॉलेज मवाना मे 12वीं क्लास का छात्र पढ़ाई कर रहा था उसका दि 11 दिसंबर को कुंडा गांव के निवासी दो युवकों ने छात्र के घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसकी गर्दन पर तमंचे से अंतकित पर बाइक द्वारा जबरजस्ती अपहरण कर अज्ञात स्थान पर लेजाकर चाकूओं से खोदकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी घटना के संबंध में मृतक छात्र के भाई आकाशदीप ने कपिल भाटी पुत्र मगते एवं आदित्य पुत्र कांति निवासी कुंडा को नामजद करते हुए दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन थाना पुलिस ने मुकदमे में केवल धारा 302 में ही मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था जबकि पुलिस ने इस मामले में अपहरण और मारपीट की धाराएं नहीं लगाई उनकी मांग है कि अपहरण और मारपीट की धाराएं विवेचना में शामिल की जाएं तथा मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 लाख का मुआवजा दिलाया जाए और उच्च अधिकारियों से मामले की जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए पीड़ित परिवार और उक्त मुकदमे में गवाह की जानमाल को खतरा बना हुआ है उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात किया जाए और शस्त्र लाइसेंस बनाए जाएं मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी की व्यवस्था करने और सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग रखी है इस संबंध में सभी लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन पत्र महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य सचिव, जिलाधिकारी मेरठ के अलावा राज्यमंत्री अजीत पाल,भाजपा के जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ,पूर्व विधायक संगीत सोम,केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम भेज कर ये सभी मांगे रखी हैं मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हितेश पाल, पूर्व विधायक अमरनाथपाल, नैनसिंह पाल प्रधान, बृजपाल प्रधान ,सतीश प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, बालेश्वर पाल, सुनीत प्रधान, नितिन पाल,अंकित पाल,रामपाल, बीरसिंह,सुमित पाल, भीम सिंह फौजी ,यशपाल सिंह, शंकर पाल, मांगेराम, अक्षम पाल, मोनू पाल, आदि क्षेत्र के गांव खाता,बातनौर, बड़ागांव, घोरिया,दौराला, मोदीपुरम, कुलंजन, शाहपुर, तजपुरा,शाहपुर जदीद, मुजफ्फरनगर,सिकंदरपुर, देवबंद ,अयहियापुर, छछरपुर, आदि एक दर्जन से अधिक गांव के गणमान्य लोग शामिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button