Uncategorized
Trending

जिला अस्पताल के बाथरूम में मिला नवजात शिशु का शव

टॉयलेट में फंसा हुआ था शव, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

मेरठ। जिला अस्पताल के पुरूष बाथरूम में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। शिशु टॉयलेट में फंसा हुआ था। सूचना पाकर चिकित्सक उस ओर दौड़े। देहलीगेट थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है। जिला अस्पताल में ओटी के पास पुरूष शौचालय है। बाथरूम गए लोगों ने फर्श पर खून पड़ा देखा तो इसकी सूचना चिकित्सकों को दी। चिकित्सक व अस्पताल का स्टाफ जब बाथरूम में गया तो उन्होंने टॉयलेट में नवजात शिशु को फंसा हुआ पाया। कर्मचारियों ने शिशु को बाहर निकाला और उसको मोर्चरी भिजवाया। जानकारी मिलते ही देहलीगेट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने भी छानबीन की, लेकिन शिशु को जन्म देने वाली महिला का पता नहीं लगाया जा सका।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि शिशु को जन्म देने वाली महिला कौन है। अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि गर्भवती महिला को बाथरूम के अंदर जाते हुए और निकलते हुए किसी ने नहीं देखा। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

ये कहना है अस्पताल के सीएमएस का
इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस एसके नंदा ने बताया, मरीजों के तीमारदारों ने शिशु को टॉयलेट में फंसा देखा था। शिशु को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। अभी जन्म देने वाली महिला के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button