थाना पुलिस ने अवैध पशु मांस काँटना व मांस काटने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया

मवाना। (मेरठ)। शुक्रवार। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध पशु कटान करने वाले अभियुक्तों को अवैध पशु कटान अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेज दिया है। जिसमें अभियुक्त आमिल पुत्र अद्दन निवासी अटौरा रोड मोहल्ला कल्याण सिंह उम्र करीब 35 वर्ष आदिल पुत्र अद्दन निवासी उपरोक्त उम्र करीब 29 वर्ष. रईसुद्दीन पुत्र मोहम्मद कय्यूम निवासी गाढो वाली मस्जिद खतौलिया चौक कस्बा उम्र करीब 45 वर्ष मोहम्मद इस्तकार पुत्र फकीरा निवासी मोहल्ला हीरालाल कस्बा उम्र करीब 52 वर्ष को मवाना में आमिल का कल्याण सिंह मैं स्थित मकान से करीब 90 किग्रा, खुर्र व सींग व खाल व मांस को काटने के औजार के साथ गिरफ्तार किया । बरामद मांस के समबन्ध में जानकारी करने लिए मास को पशु चिकित्साधिकारी मवाना को मौके पर बुलवाकर नमूना लिया गया था पशु चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा प्रथम दृष्टया देखने पर उक्त मांस को पशु मांस होना बताया था। शुक्रवार को थाना पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विकास शर्मा कांस्टेबल राम सिंह कॉन्स्टेबल रमन सिंह कांस्टेबल अनुज आदि थाना पुलिस मौजूद रहे।


