Uncategorized
Trending
आसाम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंता बिस्वा शर्मा ने कसेरवा प्रधान चौधरी प्रवेज आलम को गुवाहाटी बुलाकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। शाहपुर के ग्राम कसेरवा ग्राम प्रधान युवा नेता चौधरी परवेज आलम आए दिन ग्राम वासियों की जहा छोटी बड़ी सेवाओं में निरंतर लगे हुए है वही दिल्ली लखनऊ एवम तमाम नेतागणों व आम जनमानस के अतिपिर्य युवा नेता के रूप में उभर कर सेवाओं को पूरी निष्ठा से निभाते हुए सेवा दे रहे है। वही आसाम में भी उनका काफी सम्मान दिखाई दे रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण आसाम के मुख्यमंत्री डॉo हेमंता बिस्वा शर्मा ने कसेरवा के युवा प्रधान चौधरी परवेज आलम को गुवाहाटी बुलाकर उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक सराहनीय कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया तथा मुख्यमंत्री ने परवेज आलम के उज्ज्वल भविष्य की बात कहते हुए स्नेह प्रदान किया।


