Uncategorized
Trending

नाकारा व असफल रहा अंजू अग्रवाल का कार्यकाल: जय कवार

विचार मंच के प्रवक्ता ने विकास कार्यों को लेकर सवालों के घेरे में लेकर जमकर तंज कसे

मुजफ्फरनगर। विचार मंच ने शहर के तमाम वार्डों में साफ-सफाई को लेकर वर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष पर क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर औपचारिकता निभाने का काम करने का आरोप लगाया गया हैं। शुक्रवार को विचार मंच के प्रवक्ता जय कवार ने मीडिया सेंटर के पत्रकारों वार्ता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को शहर में साफ-सफाई व्यवस्था एवं विकास कार्यों को लेकर सवालों के घेरे में लेकर जमकर तंज कसे। विचार मंच के प्रवक्ता जय कवार ने बताया कि जिसको शियासत के मैदान में अपनी पहचान बनाने एवं शहर की जनता को मुजफ्फरनगर में ग्रीन वातावरण देने के लिए कसौटी पर उतारा गया था, मगर सत्ता में रहने के लिए पार्टी के साथ विश्वास घात कर व पार्टी के वर्चश्व को नीचे गिराकर केवल अपना वर्चश्व कायम रखने के लिए भाजपा का दामन थामकर कांग्रेस के विश्वास एवं उम्मीदों पर पानी फेरने का कार्य किया गया। उन्होंने आरोप लगाया हैं कि जो केवल अपने वर्चश्व को जिंदा रखना चाहता हैं वह विकास क्या खाक करायेगा। इसके अलावा विचार मंच के प्रवक्ता जय कवार ने नगर पालिका के दर्जनों पूर्व अध्यक्षों का उदाहरण देकर शहर के तमाम वार्डों में विकास की गंगा बहाने का हवाला दिया गया, वहीं वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष पर किसी भी वार्ड में विकास कार्य न कराकर केवल अपना विकास कराने का आरोप लगाया हैं। आरोप हैं कि नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर तैनात होने के बावजूद शहरी क्षेत्र विकास से कोसो दूर हैं। विचार मंच के प्रवक्ता जय कवार ने मीडिया के माध्यम से आगामी होने वाले नगर निकाय चुनाव में शहर की जनता से नगर पालिका की कमान अंजू अग्रवाल के हाथों में न सौंपने की अपील की। आरोप हैं कि नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल द्वारा सत्ता में बने रहने के लिए विकास कार्यों को कराने के लिए हवाई वादे किये जाते हैं, ताकि शहर की जनता को बरगलाकर जनता का समर्थन मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button