नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे,महात्मा गांधी का बेटा भी नसे का आदि था..केंद्रीय मंत्री ने दिया विवादित बयान
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ने पंडित जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने दावा किया है कि नेहरू नशा करते थे। दरअसल, राजस्थान के भरतपुर में नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम को आयोजित किया गया था इस दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू नशा करते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने महात्मा गांधी के एक बेटे को लेकर भी विवादित बयान दिया। ऐसा ही दावा किया।

कौशल किशोर ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था। अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा। इस तरह नशे की दुनिया पूरी तरह से हमारे देश पर कब्जा कर लिया है।

इससे पहले कौशल किशोर ने ट्वीट कर कहा था कि मैं खुद सांसद हूं मेरी पत्नी विधायक होने के बाद भी मैं अपने बेटे की जिंदगी नशे से नही बचा पाया लेकिन मैं चाहता हूं कि अब कोई भी मां और पिता अपने बच्चे को नशे के कारण ना खो दे, नशे की वजह से कोई महिला विधवा न हो, कोई बच्चा नशे की वजह से बिन बाप का ना हो।



